बीते साल की सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। 

फिल्म को आस्कर के लिए शार्टलिस्ट किए जाने की खबर है। फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक फिल्म के रूप में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चुने जाने पर बहुत खुशी हो रही है!

अनुपम खेर ने लिखा है कि शॉर्टलिस्ट के रूप में भी ये हमारे लिए बड़ी जीत है। लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय फिल्मों को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई. भारतीय सिनेमा की जय हो।

बता दें कि फिल्म में पहले से ही अनुपम खेर की एक्टिंग को काफी सराहा गया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर से जुड़ी सच्ची घटना पर बेस्ड है। ‘साल 2022 में द कश्मीर फाइल्स सबसे विवादित फिल्म बनकर सामने आई। जहां फिल्म ने कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए, वहीं इसे क्रिटिसिज्म का सामना भी करना पड़ा।

द कश्मीर फाइल्स के अलावा आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई कठियावाड़ी और आर माधवन स्टारर फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट का नाम भी ऑस्कर नामांकन सूची में बताए जा रहे हैं।

हालांकि लिस्ट में नाम होना ऑस्कर नामांकन की गारंटी नहीं देता है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। लेकिन यह किसी के लिए भी बेहद खास होता है।

इस उपलब्धि के लिए अनुपम के अलावा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की सक्सेस को लेकर खुशी जताई है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट से जैसे ही फिल्म ऑस्कर्स अनाउंसमेंट की जानकारी साझा की इसके बाद से ही यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और सब उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि भारतीय फिल्म सिनेमा में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है। लेकिन बहुत कम फिल्में ही ऐसी होती है जो कि ऑस्कर तक पहुंच पाती है।

ऐसे ही और अधिक वेब स्टोरीज व आर्टिकल के लिए पढ़िए, न्यूज चक्र