श्री श्याम शक्ति मंडल बड़नगर की वार्षिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल का वार्षिक लेखा–जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को श्री श्याम खाटू वाले का 33वाँ भव्य जागरण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। वहीं 22 फरवरी को बड़नगर से खाटूधाम के लिए 33वीं विशाल पदयात्रा भव्य झांकियों के साथ रवाना होगी।
पदयात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 फरवरी रात्रि प्रथम ठहराव भाभरू के बड़ौदा मंदिर, 23 फरवरी रात्रि को त्रिवेणी धाम, 24 फरवरी को मूंडरू, 25 फरवरी को रिंगस और 26 फरवरी प्रातः रिंगस से खाटूधाम के लिए प्रस्थान कर बाबा श्याम के निशान चढ़ाए जाएंगे तथा इसके पश्चात 27 फरवरी को दिन में खाटूधाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि सभी श्याम भक्तों के लिए खाटू में पानी की टंकी के पास 26 फरवरी रात्रि एवं 27 फरवरी दिन में श्री श्याम खाटू वाले का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां जागरण एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में राम सिंह शेखावत, मालीराम बाज्या, गुलाराम यादव, दिनेश यादव, जगदीश कुमावत, विक्रम ओला, विकास सोनी, रामजी लाल स्वामी, पुरण मल यादव, कैलाश गठाला, रामसिंह गढ़वाल, पहलाद गठाला, ललित सेन, मुकेश योगी, रोहिताश, मालीराम यादव सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त एवं मंडल सदस्य उपस्थित रहे।



