माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा द्वारा संचालित स्वास्थ्य लाभ अभियान के तहत टोरडा गुजरान के सरकारी स्कूल प्रांगण में 9वां विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी साधना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

शिविर आयोजक एडवोकेट अशोक सिंह गुर्जर ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रेमनाथ महाराज, वर्तमान सरपंच के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पावटा तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा, भाजपा जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पावटा बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामनिवास यादव, भौनावास भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र अदाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में टसकौला पूर्व सरपंच मुकेश सैनी, एडवोकेट उपवन सैनी, बंसी गुर्जर, हीरालाल पीटीआई, श्रीराम नेताजी, रमेश कुमार, सिद्धार्थ, सरपंच रामकुमार, श्रीराम सूबेदार, बाबूलाल, प्रहलाद, उमराव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शिविर संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि शिविर में निम्स अस्पताल जयपुर की डॉक्टर्स टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं तथा मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।



