कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा स्थित भोमियां बाबा मंदिर परिसर में आगामी बुधवार 18 मार्च को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रामवासियों और मेला कमेटी की सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले की पूर्व संध्या पर राधेश्याम गंधर्व एंड पार्टी द्वारा भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेले के दिन श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए गायक कलाकार जयराम ढेगला और महावीर यादव द्वारा नेहड़ा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
बैठक के दौरान मेला कमेटी संयोजक डॉ. कैलाश चंद गुर्जर ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले को भव्य रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
इस अवसर पर पूरण गुर्जर भगतजी, रामकरण हवलदार, रामकिशोर चेयरमैन, कमलेश सेठ, रामकुमार आर्य, पूरण आर्य, गोपाल गुर्जर, कप्तान लालचंद गुर्जर, सेवाराम जाट हवलदार, हजारी आर्य, सेडाराम कसाना, देवकरण हवलदार, बीरबल, पंडित कैलाश, प्रशासक समिति सदस्य संजय कुमार खारड़िया, मोठूराम गुर्जर, दलीप नेता, ओमप्रकाश जागिड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


