Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन
  • Top news

पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026

सिविल न्यायालय परिसर के निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर अभिभाषक संघ पावटा ने कड़ा विरोध जताया है। संघ अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में आरोप है कि न्यायालय परिसर की चारदीवारी निर्माण में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। बजरी के स्थान पर पत्थर का बुरादा और स्क्रेप जैसी मिट्टीनुमा सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें सीमेन्ट की मात्रा भी बेहद कम बताई गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव ने बताया कि जनवरी माह से शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। चारदीवारी की नींव खुदाई भी पूरी नहीं हुई है और मौके पर बेहद कम संख्या में कारीगर व मजदूर कार्यरत हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।

संघ ने सहायक अभियन्ता (पीडब्ल्यूडी) विराटनगर पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे ठेकेदार को मनमानी करने का अवसर मिल रहा है। ज्ञापन में ठेकेदार एवं सहायक अभियन्ता की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अभिभाषक संघ ने मांग की है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पर्याप्त संख्या में कारीगर और मजदूर लगाकर कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही न्यायालय भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को भी जल्द से जल्द आयोजित करने की मांग की गई है, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

Related Stories

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.