अखिल भारतीय यादव महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरविन्द यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव के निर्देश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष यादव की अनुशंसा पर ग्राम कुजोता निवासी अनिल कुमार पुत्र वेद प्रकाश यादव को महासभा का प्रदेश संगठन महामंत्री (युवा) नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अनिल यादव इससे पूर्व महासभा में सम्भाग उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
नियुक्ति पर अनिल यादव ने कहा कि, संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी जिम्मेदारी है। यादव समाज के उत्थान, सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार, संगठन विस्तार और आपसी भाईचारे को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।



