न्यूज चक्र @ पावटा। सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय प्रागपुरा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद श्रीकृष्ण गौशाला प्रागपुरा की नविन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने विचार-विमर्श किया और पूर्व में भी सफलतापूर्वक अध्यक्ष पद संभाल चुके भामाशाह बजरंग लाल चौधरी को पुनः अध्यक्ष के रूप में चुना।

चौधरी के पुनर्निर्वाचन पर ग्रामीणों ने माला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और गौशाला के सुचारू संचालन की आशा व्यक्त की। सभा में वक्ताओं ने कहा की गौशाला केवल पशुधन संरक्षण का केंद्र नहीं बल्कि समाज की आस्था, सेवा और सांस्कृतिक मूल्य का प्रतीक है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौशाला विकास के लिए ठोस एवं पारदर्शी कार्य होंगे।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद बजरंग लाल चौधरी ने कहा, यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर एवं आदर्श संस्था बनाने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में प्रागपुरा जीएसएस अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच कैलाश चंद सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिम्भूदयाल हाडिया, पूर्व पंच राजेंद्र स्वामी, सरदार मल सैनी, ज्ञानचंद चावला, जितेन्द्र यादव, करण सैनी, रोहिताश सैनी, मन्नालाल सैनी, मातादीन मेहरा, मोहम्मद फरीद, ख्यालीराम जाट, सुभाष मेहरा, छाजूराम जाट, श्याम सुंदर चावला, सत्यनारायण जाट, अयूब लुहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।



