कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम भैंसलाना में आयोजित श्री बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को उत्साह और खेल भावना के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कप्तान सांवर सिंह के नेतृत्व में भैंसलाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी के साथ ₹21,000 नगद पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता रही कुड़ी की ढाणी सुदरपुरा टीम को ₹11,000 की राशि प्रदान की गई।

विजेता टीम के कप्तान सांवर सिंह ने कहा कि यह स्थानीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट पावटा क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ाने वाला साबित हुआ। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार जताया।

फाइनल मैच के अवसर पर कुजोता सरपंच नेतराम ताखर, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना, गोविंद सिंह, सुरेश सिंह, वार्डपंच हेमराज सिंह, रामेश्वर सिंह, बगड़ावत सिंह, समुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, एडवोकेट दातार सिंह, भारत सिंह, रोहतास सिंह, आनंद सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



