पावटा कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जयपुर देहात उत्तर मंडल द्वारा राजनौता स्थित प्रधान मैरिज गार्डन में प्रागपुरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी मुखराम धनकड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुखराम धनकड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और अनुशासन पर आधारित होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रागपुरा निवासी मिंटू शर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं सुनिता कंवर एवं विक्रम कुमावत ने कार्य पद्धति पर जानकारी दी, जबकि बिशन सिंह ने सरल एप के उपयोग को समझाया। प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह किरोड़ी एवं सोशल मीडिया प्रभारी विजय स्वामी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रिशाल सिंह, करौली सरपंच श्रवण सिंह, प्रेमशंकर शर्मा, रूपचंद सैनी, सुरेश मीणा, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह, वीरेंद्र मीणा, कबूल सैनी, नरेश सिंह रेला, वीरेंद्र गढ़वाल, रामजीलाल सैनी, धर्मवीर सिंह, अजीत सिंह किरोड़ी, अशोक सिंह, राजेंद्र योगी, विनोद सिंह कारोली, मुजीफ खान, मुकेश भारद्वाज, दिनेश सिंह राठौर, महेश सिंह शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



