कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम काठूवास में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी स्व. श्रीमती चलती देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्व. चलती देवी का 27 फरवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से गांव में लगातार शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रागपुरा कस्बे से कांग्रेस नेता जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल काठूवास पहुंचा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
इस अवसर पर जितेन्द्र यादव ने कहा कि स्व. चलती देवी का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों से परिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में लोकेश यादव, सुरेन्द्र चावला, धर्मपाल यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे।



