अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी महाविरोध कार्यक्रम के अंतर्गत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार, 02 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे कोटपूतली नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह विरोध प्रदर्शन केंद्र की भाजपा सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने, योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को दुर्भावनापूर्ण ढंग से हटाने तथा रोजगार की गारंटी समाप्त करने की कथित साजिश के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।
इस आशय की जानकारी संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने दी।



