न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। हाईवे किनारे ट्रक यूनियन के सामने गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव नाले में पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस ने मृतक के शव को निकलवा कर कोटपूतली बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
कोटपूतली थाना के एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि अधेड़ का शव ट्रक यूनियन के सामने बने एक नाले में उल्टा पड़ा हुआ था। मृतक हुलिए से मजदूर लग रहा है, उम्र लगभग 55 वर्ष है साथ ही काले रंग की टीशर्ट व पेंट पहन रखी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस घटना व पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
एएसआई शक्ति सिंह ने आमजन से अपील की है कि मृतक से संबंधित जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने को सूचित करें।

- स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
- पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
- अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार
- कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15.69% मतदान, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें
- पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण
