पावटा कस्बे के आड़ा गेला भांकरी रोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वार्ड पंच एवं सेवानिवृत्त राजस्थान पुलिस कर्मी प्रहलाद सहाय मीणा का सोमवार 02 फरवरी की देर रात जयपुर शहर के एक नीजी हॉस्पिटल में लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पावटा क्षेत्र सहित मीणा समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रहलाद सहाय मीणा का जन्म वर्ष 1935 में टसकौला रोड स्थित हिरामल मंदिर के पास हुआ था। वर्ष 1960 में वे पावटा के भांकरी रोड हनुमान मंदिर के समीप आकर बस गए। यहां से उन्होंने सामाजिक, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन की लंबी पारी निभाई। राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाजसेवा में सक्रिय रहे।
सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और मददगार प्रवृत्ति के कारण वे मीणा समाज सहित पूरे क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित और लोकप्रिय थे।
वे अपने पीछे बड़े पुत्र कैलाश चंद मीणा, शेरसिंह मीणा, अमर सिंह मीणा, हरीश मीणा, कमलेश मीणा, हितेश मीणा, सोमेंद्र मीणा, विष्णु मीणा सहित पौत्र-पौत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत मीणा ने बताया कि स्वर्गीय प्रहलाद सहाय मीणा के तीये की बैठक गुरुवार 05 फरवरी को पावटा में हि आड़ा गेला स्थित हनुमान मंदिर के पास उनके निजी निवास पर आयोजित की जाएगी।


