कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम सुन्दरपुरा में वर्षों से बंद पड़े पुराने रास्ते को प्रशासनिक पहल के बाद सोमवार को पुनः सुचारू कर दिया गया। करीब 60 साल पुराने इस मार्ग पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार माधवदास आश्रम के सामने से जीएसएस पावर हाउस के पीछे होते हुए किसान नेता रामसिंह के घर तक जाने वाला यह रास्ता लंबे समय से अवरुद्ध था। ग्रामीणों की मांग पर सरपंच प्रतिनिधि यादराम कसाना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ कराया गया।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान उपसरपंच महेश सरवन मुकदम, रामकुमार, मुकदम सहीराम, चिरंजीलाल, प्रेम पंच, सोम कसाना, राजेश, सुनील, राजवीर, सुंदर, दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता खुलने से आवागमन सुगम होगा और खेतों व आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। गांववासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



