शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के ग्राम बागावास अहीरान स्थित अशोका दा सोरिंग स्कूल ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के छात्र तुलसीपुरा निवासी पियूष चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों में से 6 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिचय दिया है।

विशेष बात यह रही कि विद्यालय का यह बैच अपने पहले ही प्रयास में इतना उत्कृष्ट परिणाम देने में सफल रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है और छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय के संरक्षक शंकर लाल कसाना एवं निदेशक इंजीनियर योगेश चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


