पावटा कस्बे के निकटवर्ती ग्राम तुलसीपुरा में शनिवार को गुढ़ा निवासी स्वर्गीय श्रीमती बिसना देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों व क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां 887 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान 117 से अधिक मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन 12 व 13 मार्च को किए जाएंगे। शिविर में बहरोड़ से डॉ. वीरेंद्र यादव एवं मिश्री देवी आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

कार्यक्रम कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्रराज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य तथा शाहपुरा विधायक मनीष यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब व जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

विधायक मनीष यादव ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना ही इंसानियत की असली पहचान है। वहीं पूर्व विधायक इन्द्रराज गुर्जर ने कहा कि स्व. बिसना देवी की स्मृति में आयोजित यह शिविर एक सराहनीय पहल है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनानुद्दीन कुरेशी, पूर्व प्रधान विराटनगर महादेव यादव, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, अजय सैनी प्रागपुरा तथा यादव महासभा अध्यक्ष भैरूराम हुल्ड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक राजस्थान कांग्रेस कमेटी एवं ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर संजय यादव, कृष्ण सांपला, धुड़मल यादव, सुवालाल यादव, जगदीश मीणा, भैरू हूल्डा, किशन गुरुजी, दिनेश मीणा, मुकेश कसाना, उत्तम यादव, मनोज सिंह, बाबूलाल फतेहपुरा, राजीव ढहरवाल, गणेश सैनी, कृष्ण गिठाला, बोदूराम गिठाला, मुखराम गिठाला, जयराम गिठाला, रामनिवास टाइगर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



