Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • गोपालपुरा रोड हादसा : ग्रामीण व प्रशासन के बीच देर रात बनी सहमति, धरना समाप्त
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

गोपालपुरा रोड हादसा : ग्रामीण व प्रशासन के बीच देर रात बनी सहमति, धरना समाप्त

News Chakra July 15, 2023
png_20230715_081839_0000

गोपालपुरा रोड हादसा : बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर, हादसे में 13 साल की बालिका की हो गई थी मौत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गोपालपुरा रोड पर बीती रात हुए हादसे के बाद से स्थानीय लोग व ग्रामीण आक्रोशित थे। आक्रोशित लोगों ने हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन पर भी पथराव किया था, जिससे गाड़ियों के कांच टूट गए।

गोपालपुरा रोड हादसा : ग्रामीण व प्रशासन के बीच देर रात बनी सहमति, धरना समाप्त
घटना के बाद मौके पर फूंका गया ट्रक

घटना की सूचना लगने के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे थे व ग्रामीणों से देर रात तक समझाइश का दौर जारी था। ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ताएं चली, लेकिन ग्रामीण मृतक बालिका के भाई को सरकारी नौकरी व परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग पर डटे हुए थे। जानकारी के अनुसार करीब रात 2 बजे ग्रामीण और प्रशासन के बीच सहमति बन पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

गोपालपुरा रोड हादसा: क्या है पूरा मामला

कोटपूतली के रामसिंहपुरा गांव से मामा- भांजी बाइक पर सवार होकर कोटपूतली चौराहे पर किसी रिश्तेदार को जयपुर में भर्ती बालिका के पिता के लिए खाना व कपड़े देने जा रहे थे। इसी दौरान यहां नजदीक अनाज गोदाम से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मामा गंभीर घायल हो गया तो वहीं बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने हादसे के बाद भी ट्रक को नहीं रोका और बालिका ट्रक के टायरों में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लोगों ने ट्रक को मौके पर ही रुकवा लिया। इस दौरान ट्रक में आग लगा दी गई। ग्रामीण बालिका के शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए।

गोपालपुरा रोड हादसा : ग्रामीण व प्रशासन के बीच देर रात बनी सहमति, धरना समाप्त
देर रात मोबाइल की रोशनी में धरने पर बैठे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि

ग्रामीणों ने रखी मुआवजे की मांग, रात 2 बजे बनी सहमति

पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों व प्रशासन के बीच देर रात करीब 2 बजे सहमति बन पाई। सहमति सरकारी योजनाओं में दुर्घटना क्लेम पर मिलने वाली सहायता को लेकर बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया व बालिका के शव को बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल भी देर रात तक मौके पर डटे रहे।

इधर थानाधिकारी मांगेलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात परिजनों से समझाइश कर बालिका के शव को बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया था, जहां से आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण
  • बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत
Next: सुजानगढ़ : जिले की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय का घेराव, धरना

Related Stories

image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.