Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026

जिले के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग स्थित प्रागपुरा पुलिस थाना के सामने ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी गुरूवार को सहकार सुपर बाजार (मार्ट) का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सम्मेलन तथा शिलान्यास कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

सहकारी समिति के चेयरमैन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्री 1008 श्री मंगलदास जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे तथा विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर नाबार्ड राजस्थान मुख्य महाप्रबंधक डॉ. रविबाबू, इफको के राजस्थान राज्य विपणन प्रबंधक पृथ्वीराज सिंह, कृभको राजस्थान राज्य विपणन प्रबंधक रणजीत सिंह राठौड़, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक सुनील छापोला तथा जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रबन्ध निदेशक दिनेश शर्मा सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में गायक कलाकार हरिराम माहसी व संगीता यादव डांसर द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन को लेकर ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा के पदाधिकारी, स्टाफ व ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम
Next: कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Related Stories

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.