Home Rajasthan News Neemrana शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भव्य स्वागत

शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भव्य स्वागत

0

न्यूज चक्र(रमेशचंद) नीमराना। मंगलवार को शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह स्वागत भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव तथा नीमराना की पूर्व प्रधान सविता यादव के नेतृत्व में किया गया।

img 20250715 wa00781641706894360014478

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली से नीमराना स्थित एक मंदिर में नवनिर्मित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर पार्टी के प्रति अपना समर्पण और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, नारे लगाकर और गर्मजोशी से भरे अंदाज़ में मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष पवन यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी पूर्व अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, एडवोकेट नरेंद्र धनवाल मिर्जापुर, माया देवी नीमराना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे टोल प्लाजा पर उत्सव जैसा माहौल बन गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version