Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पेपर लीक: आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Top news

पेपर लीक: आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित

News Chakra January 16, 2023
आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी,

पेपर लीक: कोटपूतली से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, छात्र, युवा व बेरोजगार करेगें जयपुर कूच

न्यूज चक्र, कोटपूतली। पेपर लीक प्रकरण को लेकर आरएलपी पार्टी मंगलवार को सीएम निवास घेरने की तैयारी में है। कोटपूतली में आयोजित हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में हजारों की संख्या में युवा बेरोजगार व पार्टी कार्यकर्ताओं के जयपुर कूच करने की रणनीति बनाई गई।

कोटपूतली पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली व लगातार पेपर लीक प्रकरण से युवाओ में आक्रोश देखने को मिल रहा है। युवाओं के हक व समर्थन में आरएलपी मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना व विरोध प्रदर्शन करेगी।

पेपर लीक: आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित

हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !

कसाना ने बताया कि शहीद स्मारक से कार्यकर्ता सिविल लाईन्स मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कूच करेगें। धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं की बैठक कसाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें तैयारियों का जायजा लेते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया।

#कोटपूतली : जाम में फंसा ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’। प्रतिदिन 4- 4 घण्टे का जाम !

बैठक को सम्बोधित करते हुए कसाना ने कहा कि वसुंधरा सरकार के समय से ही पेपर लीक होना शुरू हुए जो आज तक जारी है। इस तरह के प्रकरणों की जांच राज्य सरकार द्वारा किसी बड़ी एजेंसी से करवाई गई होती तो बड़ी संख्या में कांग्रेस के मंत्री, विधायक व अधिकारी सलाखों के पीछे होते।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला है। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिये। पेपर लीक प्रकरण कांग्रेस के साथ- साथ भाजपा की मिलीभगत का नतीजा है। लेकिन आरएलपी कार्यकर्ता अब सडक़ों पर उतरकर सरकार का घेराव करेगें।

पेपर लीक: आरएलपी की हल्ला बोल तैयारी, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित

मंगलवार को कार्यकर्ता कृष्णा टॉकिज रोड़ से राजधानी जयपुर के लिए कूच करेगें। इस दौरान बनवारी स्वामी, राजेश, कृष्ण सरपंच भालोजी, रत्तिराम, सत्यवीर खाड़ा, दिनेश रावत, गाँधी जाट, प्रवीण शर्मा, डी.के. तिवाड़ी, रोहिताश, संदीप, संजीव माठ, प्रताप सिंह, बिल्लू कांकरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्राति पर युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मंदिरों में भजन कीर्तन- दान पुण्य
Next: पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार से पत्रकार संघ में आक्रोश, ASP को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.