ग्राम दांतिल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वर्गीय इंद्र सिंह भाटी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 02 फरवरी को प्रातः 10 बजे विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में युवक व युवतियों दोनों के लिए अलग-अलग दौड़ें आयोजित होंगी। युवकों के लिए 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर की दौड़ रखी गई है, जबकि युवतियों के लिए 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था रखी गई है। विजेताओं को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 51 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजक राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिसिंह भाटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।



