Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • निर्जला एकादशी पर लगाए गए मीठे पानी की जगह- जगह छबीले और भंडारे
  • Jaipur
  • Rajasthan News
  • Top news

निर्जला एकादशी पर लगाए गए मीठे पानी की जगह- जगह छबीले और भंडारे

News Chakra May 31, 2023
Screenshot_20230531_170541_Video Player

न्यूज़ चक्र. कोटपूतली में निर्जला एकादशी पर मीठे पानी की जगह- जगह छबीले और भंडारे लगाए गए.  समाजसेवी संस्थाओं और लोगों ने जगह- जगह स्टॉल लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया. मुख्य मार्गों पर राहगीरों को रोक- रोक कर पानी पिलाया गया. एकादशी को लेकर महिलाओं ने व्रत भी रखा.

व्यापारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन प्यासे को पानी पिलाना ही सबसे बड़ा धर्म है. आज उनके माता- पिता की शादी की सालगिरह भी है जिसे पूरे परिवार ने राहगीरों को समाख्या खीर खिलाकर मनाई. 

निर्जला एकादशी

आपको बता दें कि समाजसेवी संस्थानों व मार्केट के व्यापारियों द्वारा जगह- जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई यहां तक कि हाईवे पर भी जगह- जगह दुकानदारों ने वाहन चालकों को रोककर मीठा पानी पिलाया.

निर्जला एकादशी पर लगाए गए मीठे पानी की जगह- जगह छबीले और भंडारे

कोटपूतली के अग्रसेन चौक, महात्मा ज्योतिबा फुले चौक, आजाद चौक, पुतली रोड व बानसूर रोड पर व्यापारियों ने नींबू की शिकंजी व शरबत पिलाया तो BDM जिला अस्पताल व बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पुलिया के नीचे जगह- जगह दुकानदारों ने गन्ने का जूस राहगीरों को वितरित किया. 

कोटपूतली के गोकुल टावर पर आओ साथ चले संस्था द्वारा निर्जला एकादशी पर गन्ने का रस पिलाया गया। इस मौके पर आओ साथ चले संस्था के स्थानीय संयोजक आनंद मित्तल, अशोक अवाना, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, नरेश सैनी, मुकेश सैन, शेरसिंह सराधना, महिपाल, यशपाल, कान्हा आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह निर्जला एकादशी के मौक़े पर मित्तल स्माईल केयर के सामने “जल मंदिर”डाबला रोड पर श्रीमती किस्तुरी देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मिल्क रॉज़(मीठे पानी) और देसी घी के हलवे की प्रसादी हज़ारों लोगो ने ग्रहण की।

इस मौक़े पर भामाशाह बजरंग प्रसाद मित्तल, दिलीप मित्तल, डॉ अरविन्द मित्तल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शशि मित्तल, नरेश गर्ग, मुकेश सैनी, चौथमल मित्तल, गौरव मित्तल, लायंस क्लब से कमल गुप्ता, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अशोक गुप्ता, घनश्याम अथोनिया, विक्रम कसाना, रमेश सैनी फूल वाले, भुपेन्द्र यादव्, पुष्कर शर्मा, विकाश जांगल, इंद्राज कसाना, सुभाष रावत, दीपक् शर्मा, सोनू शेखावत, तरुण, कमलेश छावड़ी, विकाश जिंदल, आशु बजाज, पराग गुप्ता, हरी ओम, अंशुल, संदीप गोयल, सौरभ मित्तल, टेम्पो एसोसिएशन के हंसराज स्वामी, लक्ष्मण व सुभाष मौजूद रहे।

निर्जला एकादशी पर लगाए गए मीठे पानी की जगह- जगह छबीले और भंडारे

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना ने बॉलीवुड में वेतन असमानता पर प्रियंका चोपड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी; कहते हैं…
Next: कल्कि कोचलिन कहती हैं, ‘हम सब बड़े हो गए हैं’ और हम इसे महसूस करते हैं

Related Stories

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.