Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Jaipur: मानहानि केस में सीएम गहलोत को समन नहीं, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच सौंपकर मांगी रिपोर्ट
  • Jaipur

Jaipur: मानहानि केस में सीएम गहलोत को समन नहीं, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच सौंपकर मांगी रिपोर्ट

News Chakra March 25, 2023
jaipur-police-forcibly-ended-the-sit-in-of-martyrs-wives-bjp-mp-kirorilal-meena-health-deteriorated_1678446838.jpeg
सीएम अशोक गहलोत।

सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर  आपराधिक मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल समन नहीं जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को आदेश दिया है कि मामले की जांच कर 25 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करें। अब मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

सार्वजनिक बयान देकर छवि खराब की-गजेंद्र सिंह

राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने सीएम अशोक गहलोत को समन जारी करने पर 23 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शेखावत ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अशोक गहलोत ने एसओजी जांच में उनके खिलाफ सबूत सामने आने का सार्वजनिक बयान देकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। उनके परिजनों पर भी आरोप लगाए गए हैं।

संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। 21 मार्च को लगाई गई याचिका में क्षेत्राधिकार का मामला उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि मल्टीस्टेट सोसायटी होने के कारण अनियमित जमा पर प्रतिबंध योजना अधिनियम 2019 की धारा के तहत जांच सीबीआई को सौंपी जाए। गुजरात में ऐसे प्रकरण केंद्रीय जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि राजस्थान में सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज केस की जांच एसओजी कर रही है।

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली समेत दिल्ली तक महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग
Next: Jaipur: कर्नल राज्यवर्धन बोले- देश, सेना और पीएम पद का हमेशा किया अपमान, राहुल गांधी की सजा उनके कर्मों का फल

Related Stories

  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किमी लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 6906 करोड़ की लागत से बनेगा, दिसंबर में शुरू होगा काम

Mahesh Kotputli October 25, 2025 0
  • Jaipur
  • Rajasthan News

फिल्मी स्टाइल में वारदात: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश !

Vikas Verma May 6, 2025 0
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

News Chakra April 9, 2025 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1157530678-17749523239153965614862083879336.jpg
  • Top news

राजस्थान में 93.80% अंक लाकर भी जश्न न मना सकी ‘नकिता’

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.