Home SPORTS Keshav Maharaj | अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं साउथ...

Keshav Maharaj | अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज, कहा…

0

keshav maharaj Ram Mandir Ayodhya
केशव महाराज (PIC Credit: Social Media)

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) जाने की इच्छा जताई है। वह अयोध्या (Ayodhya) में हाल ही में प्रतिष्ठित राम मंदिर के दर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम की वजह से मंदिर जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर केशव ने यह खुलासा किया है कि उनका परिवार हमेशा भारत (India) की तीर्थयात्रा पर जाना चाहता था, ऐसे में भविष्य में इसके लिए मैं समय निकालने की कसम खाई थी।

केशव महाराज भारतीय मूल के हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। केशव भगवान राम और हनुमान जी के कट्टर भक्त हैं। अक्सर उन्हें मैदान पर इनकी आराधना करते हुए देखा जाता है। उनके मैदान पर आते ही डीजे भी हनुमान जी के गाने बजाने लगता है। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कई मंदिरों का दौरा किया है। भगवान राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले, 33 वर्षीय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

केशव महाराज ने कहा- “दुर्भाग्य से में बीजी शेड्यूल ने मुझे मंदिर के उद्घाटन के दौरान जाने की अनुमति नहीं दी। लेकिन भविष्य में, मैं निश्चित रूप से अयोध्या में राम मंदिर जाना और देखना पसंद करूंगा। शायद भविष्य में हम इसकी व्यवस्था कर सकें। शायद लखनऊ फ्रेंचाइजी मदद कर सकती है। मेरा परिवार हमेशा से भारत की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहता था। इसलिए शायद यह अयोध्या जाने के लिए एक अच्छी पारिवारिक यात्रा होगी।”

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के खिलाफ हाल ही में केपटाउन टेस्ट के दौरान जब महाराज बल्लेबाजी करने आए तो मैदान पर ‘राम सिया राम’ गाना बज रहा था। जिस पर केशव ने कहा कि उन्होंने डीजे से ऐसा करने का अनुरोध किया था। क्योंकि वह उन्हें इस पद पर रखने के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहते थे।


PC : enavabharat
News Chakra

Exit mobile version