कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर ने शुक्रवार को बानसुर क्षेत्र के ग्राम दामोदर का बास (छिंड़) पहुंचकर शहीद गोवर्धन गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि भारतीय सेना में नायक के पद पर कार्यरत गोवर्धन गुर्जर की तैनाती हिसार में थी। ड्यूटी के दौरान उनका अचानक निधन हो गया, जिससे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इन्द्राज गुर्जर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिक का इस तरह अचानक चला जाना भारतीय सेना, परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर सरपंच महेश रावत, विजय यादव, लालचन्द गुर्जर, महेश सोडा, सावंत चनेजा, राकेश चौधरी, हंसराज योगी, अंजना यादव, शिवचरण रावत, महेश प्रधान, राम खिलाड़ी, रामनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



