राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटपूतली–बहरोड़ सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रपिता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। साथ ही महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। शहीद दिवस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने राष्ट्रपिता के विचारों को स्मरण करते हुए देश की एकता, शांति एवं सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




