राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पुनियां ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता को विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पर रमेश गुप्ता ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी. जोशी, विभागाध्यक्ष कुलदीप सिंह पुनियां एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया।

संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि गुप्ता की नियुक्ति पर कांग्रेस परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, महिपाल यादव, बलजीत यादव, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव, पीसीसी महासचिव देव कसाणा, जगदीश मीना, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी, एड. सतीश निमोरिया, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल, कांग्रेस नेता सावंत गुर्जर, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप गुर्जर, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पार्षद हनुमान सैनी, पं. किशोरी लाल शर्मा, सरपंच विक्रम छावड़ी, कृष्ण गोपाल कौशिक, डॉ. मालीराम कसाणा, पं. सूर्यकांत शर्मा, पूर्व प्रधान रामेश्वर रावत, सरपंच जगमाल सिंह यादव, रमेश जिंदल, मेहरसिंह धनकड़, वेदप्रकाश सैनी, शशिकांत सैनी, बाबूलाल सैनी, सरदाराराम यादव, गोकुल चंद आर्य, ओ.पी. बायला, योगेन्द्र टोरडा, एड. पवन सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रामकुमार सैनी, सरजीत सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुप्ता को बधाई दी और आलाकमान का आभार जताया।




