Home Rajasthan News देर रात सड़क हादसे ने ले ली 8 श्रद्धालुओं की जान

देर रात सड़क हादसे ने ले ली 8 श्रद्धालुओं की जान

0

मध्य प्रदेश के लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। डेस्क। प्रदेश के टोंक जिले में मंगलवार देर रात दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां बीती रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हुए है। जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर और जीप के बीच टक्कर हुई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस सड़क हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए है।

Screenshot 20210127 111102 Twitter
फोटो- ANI। साभार।

जानकारी के मुताबिक सभी खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान जयपुर- जबलपुर हाइवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि, हादसे के बाद चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।

अपडेट समाचार अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें। अपना नाम भेजें।

Exit mobile version