Home Rajasthan News Behror लायंस क्लब का ‘पंचानन’, गांधी जयंती पर विश्व शांति रैली का आयोजन

लायंस क्लब का ‘पंचानन’, गांधी जयंती पर विश्व शांति रैली का आयोजन

0

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। सोमवार को लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल द्वारा सेवा सप्ताह ‘पंचानन’ के तहत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर तकक्षिला पब्लिक स्कूल (हमजापुर) बहरोड़ में विश्व शांति रैली का आयोजन किया गया।

img 20231002 wa00063874761730055465424

विश्व शांति रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर माँचल ग्राम तक निकाली गई। शांति रैली के माध्यम से शांति, जागरूकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। विश्व शांति रैली में शामिल स्कूल के विद्यार्थियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राजकुमार जिंदल तथा कार्यक्रम संयोजक लायन कर्मवीर यादव, क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, लायन महेंद्र शर्मा, लायन संजय यादव सहित सदस्य उपस्थित रहे।

अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320

Exit mobile version