विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा ब्लॉक कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त हुए ग्राम ललाना निवासी राजेन्द्र सैनी का शनिवार को पावटा सब्जी मंडी में व्यापारियों द्वारा माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

यह स्वागत समारोह सब्जी मंडी कमेटी अध्यक्ष गुल्ला राम सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मंडी के दुकानदारों और व्यापारियों ने एकजुट होकर राजेन्द्र सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजेन्द्र सैनी, विनोद कुमार, गिरधारी लाल, श्योराम, कृष्ण, रमेश, मदन लाल सैनी, ओमप्रकाश, रामावतार सैनी, सरदार मल सैनी, सुदामा स्वामी, अनिल सैनी, मामराज सैनी, मुकेश सैनी सहित सब्जी मंडी के सभी दुकानदार व व्यापारी उपस्थित रहे।



