नीमराना में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खड़े ट्रेलर से कार की टक्कर में 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

img 20250606 wa01634640250118794311811

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना, गुरुवार रात करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हुआ जब दिल्ली-जयपुर हाइवे 48 पर नीमराना पुलिस थाने के सामने एक कार ने खड़े ट्रेलर से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

img 20250606 wa01634640250118794311811

हादसे के दौरान कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई, जिनमें सतीश गौड़, अंकुश सिंह और गुरमीत सिंह शामिल हैं। जबकि वीरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

img 20250606 wa01621334424277171065050

मामले की सूचना मिलते ही नीमराना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से हटाया।

img 20250606 wa01611909843338076970275

गाड़ी के उड़े परख्च्चे हादसा इतना तेज था कि मारुति गाड़ी ट्रेलर में पूरी तरह फंस गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को खींचकर निकाला, जिसमें करीब आधे घंटे का समय लगा। पुलिस ने दोनों वाहनों को एक साइड कराकर यातायात सुचारू रुप से चालू करवाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *