प्रागपुरा कस्बे के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया की अध्यक्षता में “मेरा संविधान–मेरा स्वाभिमान” विषय पर सामान्य ज्ञान एवं संविधान आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता रामजीलाल गुर्जर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति समझ, जागरूकता और सम्मान की भावना विकसित करना है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों से भली-भांति परिचित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता धोलाराम यादव, मालाराम यादव, प्रकाश चंद गुर्जर, अरुण कुमार मीणा, वरिष्ठ अध्यापक महावीर प्रसाद शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, गोविंद सिंह, श्रीमती पुष्पा कुमारी एवं धन्नी देवी यादव सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।



