Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • National
  • Ram mandir : रामभक्तों से मोदी की अपील, साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो थोड़ा इंतजार और करें
  • National

Ram mandir : रामभक्तों से मोदी की अपील, साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो थोड़ा इंतजार और करें

News Chakra December 31, 2023
modi-ayodhya.jpg

News Chakra. Ram mandir, अयोध्या के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामभक्तों से अपील की है कि वे 22 जनवरी को अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से अनंतकाल तक अयोध्या आएं क्योंकि अब रामलला सदा के लिए विराजमान हो गए हैं लेकिन 22 जनवरी को न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने रामलला के लिए साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो थोड़ा इंतजार और करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों पर दीया जलाने की भी अपील की। गौरतलब है कि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जोर-शोर से चल रहा है और 22 जनवरी तक पहला चरण पूरा हो जाएगा। 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि और यजमान के रूप में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भव्य समारोह आयोजित होने वाला है। देश भर से राम भक्तों ने मंदिर परिसर के निर्माण को देखने के लिए पहले से ही आना शुरू कर दिया है।

तभी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- प्रभु राम जी को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कर नहीं सकते। प्रभु श्री राम जी पधार रहे हैं तो हम भी कुछ दिन इंतजार करें। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करें। प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर अयोध्यावासियों से देश दुनिया के अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होने की अपील की। उन्होंने अयोध्या को स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया और देश भर के लोगों से प्रार्थना करते हुए कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण से पहले देश के सभी तीर्थस्थलों पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का एक बड़ा अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा- पूरी दुनिया 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है।

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan Olympic Association | POA अध्यक्ष आरिफ हसन ने दिया इस्तीफा
Next: IND vs SA 2nd Test | केपटाउन में होगी भारतीय तेज गेंदबाजों की परीक्षा, एलन डोनाल्ड ने बताया कैसे मिल…

Related Stories

image_editor_output_image1648157598-17660229318894036647641545441521.jpg
  • National
  • Rajasthan News

अरावली से प्रकृति व जीवन सुरक्षित, इसे बचाईए

Vikas Verma December 18, 2025 0
  • National

नितिन नवीन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Vikas Verma December 15, 2025 0
image_editor_output_image-1672690706-17529951677332771150155395359101.jpg
  • Banethi
  • National
  • Rajasthan News

राजकीय सम्मान की माँग में उठा जन आक्रोश: सीमा सड़क संगठन के जवान की हृदयविदारक विदाई

Vikas Verma July 20, 2025 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1660318823-1773061995702346319279591173862.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image1501972761-17730574804877970958513010205017.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Rajesh Kumar Hadia March 9, 2026
image_editor_output_image716095735-17729928592105678399554541555502.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1948441137-17729863899471028394331313422199.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.