Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत
  • Top news

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026

दिल्ली-जयपुर मार्ग स्थित प्रागपुरा थाना क्षेत्र एवं पावटा उपखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक बार फिर हादसों का गवाह बना। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लाडाकाबास के पास राजस्थान रोडवेज की जयपुर डिपो की बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गौरतलब है कि इससे महज तीन दिन पहले इसी हाईवे पर पावटा के समीप एक स्लीपर कोच बस पलटने की बड़ी घटना भी सामने आई थी।

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

मंगलवार को हुए हादसे में बस संख्या RJ 14 PF 9709 ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का कंडक्टर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से पावटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

बस में करीब 58 यात्री सवार थे, जिनमें से 5 से 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं, जबकि करीब एक दर्जन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ गंभीर घायलों को जयपुर के लिए रवाना किया गया। नेपाल निवासी घायल यात्री गगन और सपना ने आरोप लगाया कि बस तेज गति से चल रही थी, जबकि परिचालक कानाराम मीणा ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया।

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

वहीं, इससे पहले शनिवार शाम को पावटा कस्बे के पास चूना फैक्ट्री के समीप एक स्लीपर कोच बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया था। दिल्ली से खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस हादसे में करीब 58 यात्री घायल हुए थे, जिनमें दो को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया था।

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

दोनों घटनाओं ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है। लगातार हो रहे हादसों से आमजन में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सख्त निगरानी, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सहायता पहुंचाई और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, इन लगातार हादसों के बाद हाईवे सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा में स्थाई बस स्टैंड का अभाव, यात्रियों को सड़क किनारे बसों का करना पड़ता है इंतजार
Next: पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

img-20260317-wa00096911324461495183335.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image503555021-17737667804763634828169793338225.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image-362211878-17737651519432607513503788021024.jpg
  • Top news

पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

img-20260317-wa00096911324461495183335.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image503555021-17737667804763634828169793338225.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image-362211878-17737651519432607513503788021024.jpg
  • Top news

पावटा सिविल न्यायालय निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, अभिभाषक संघ ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image-1504902569-17737638666562450190527996678868.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा हादसा: लाडाकाबास के पास रोडवेज बस-ट्रक भिड़ंत

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.