Home SPORTS Shreyas Iyer Longest Six | श्रेयस अय्यर ने जड़ा विश्व कप का...

Shreyas Iyer Longest Six | श्रेयस अय्यर ने जड़ा विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक…

0

IND vs SL Shreyas Iyer hits the longest six of CWC 2023
श्रेयस अय्यर (PIC Credit: X)

नई दिल्ली: विश्व कप (World CUp 2023) में आज मुंबई के मैदान पर भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली। इसी के साथ श्रेयस इस विश्व कप में सबसे लंबा छक्का (Shreyas Iyer Longest Six) जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं, उन्होंने 106 मीटर लंबा शॉट लगाया। इसी के साथ उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के ग्‍लेन मैक्‍सवेल (Glenn Maxwell) के 104 मीटर के छक्के को पीछे छोड़ दिया। 

श्रेयस इससे पहले इस टूर्नामेंट में 101 मीटर लंबा छक्‍का भी लगा चुके हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में यह 6 लगाया था।पाकिस्‍तान के फखर जमां का नंबर उसके बाद आता है उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 99 मीटर छक्का लगाया था।

वर्ल्ड कप 2023 के अब तक के सबसे लंबे 6

  • श्रेयस अय्यर (भारत बनाम श्रीलंका) – 106 मीटर
  • ग्‍लेन मैक्‍सवेल(ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स) – 104 मीटर
  • श्रेयस अय्यर (भारत बनाम अफगानिस्तान) – 101 मीटर
  • फखर जमां (पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश)- 99 मीटर
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान)- 98 मीटर
  • डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड vs भारत)- 98 मीटर

यह भी पढ़ें

बता दें कि, इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 6 छक्के जड़े। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस ने वनडे में अपने 2000 भी पूरे कर लिए हैं। वहीं भारत ने मुकाबले में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 358 रन का टारगेट रखा है। 


PC : enavabharat
News Chakra

Exit mobile version