कस्बे में किले ऊपर स्थित हनुमान मंदिर में श्रीश्याम मंडल पावटा के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह को संबोधित करते हुए राधेश्याम जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर खीर-चूरमे का प्रसाद ग्रहण करवाया गया।
आयोजन के दौरान सुगनचन्द बाज्या, संत कुमार जागिड़, शंकर लाल, कमलेश गर्ग, नितेश अग्रवाल, अजय टॉक, अनिल मंगल, पुजारी अशोक शर्मा सहित श्याम मंडल के कार्यकर्ता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



