Home SPORTS Tendulkar Statue Inaugurate | वानखेड़े स्टेडियम में हुआ सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू...

Tendulkar Statue Inaugurate | वानखेड़े स्टेडियम में हुआ सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का अनावरण, देखें व…

0

unveiling ceremony sachin tendulkar statue Wankhede Stadium Mumbai
सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण (PIC Credit: X)

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) बुधवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा (Sachin Tendulkar Statue Inaugurate) का अनावरण हुआ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी प्रतिमा यहां लगाई गई है। 

सचिन तेंदुलकर के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से खास रहा है। यह इनका होम ग्राउंड होने के साथ बेहद पसंदीदा मैदान भी है। सचिन तेंदुलकर की इस मूर्ति को अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले (Pramod Kamble) ने बनाया है। यह प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की गई है। 

सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए खुद तेंदुलकर भी मैदान पर मौजूद रहे। उनके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने।वानखेड़े स्टेडियम में आए फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया और फोटो भी खिंचवाई। 

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जैसे वह छक्का मार रहे हैं। यह 14 फीट ऊंची मूर्ति है। विश्व मानचित्र और क्रिकेट गेंद के ग्राफिक संयोजन के साथ एक ग्लोब बनाया गया, जिसके शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित किया गया है। 


PC : enavabharat
News Chakra

Exit mobile version