न्यूज चक्र @ 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पशुपालन विभाग द्वारा जयपुर शहर में गरिमामय ढंग से मनाया गया। राजधानी जयपुर में आयोजित मुख्य समारोह में संयुक्त निदेशक डॉ. हनुमान सहाय मीणा व निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीणा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पावटा क्षेत्र के तीन अधिकारियों को सम्मानित किया।

नॉडल अधिकारी पावटा डॉ. पुष्पेंद्र गुर्जर, प्रागपुरा उपकेन्द्र में सेवारत पशुधन निरीक्षक संजय कुमार शर्मा एवं भैंसलाना उपकेन्द्र के पशु चिकित्सा पशुधन निरीक्षक जयराम यादव को मूमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पावटा का नाम रोशन किया। अधिकारियों ने कहा कि पावटा क्षेत्र में पशुपालन व टीकाकरण कार्य अनुकरणीय हैं।

समारोह में शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने ध्वजारोहण कर कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र व कर्तव्यबोध का प्रतीक है। उन्होंने लोकसेवकों को ईमानदारी व सेवा भावना से कार्य करने को सच्ची देशभक्ति बताया। कार्यक्रम में विभागीय उत्कृष्ट कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।




