कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता तारा पूतली के नेतृत्व में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य बाजार चौराहे स्थित फुले स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारा पूतली ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित वर्गों के उत्थान और नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में युवाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार, सोमवीर, अजय यादव, प्रियांशु कुमार, जितेंद्र कुमार और सौरभ शर्मा सहित युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में माही कसाना, उमेश वर्मा, आशीष वर्मा, विनोद सैनी, जितेंद्र कसाना, राहुल कसाना, भूपसिंह पूतली, रूप स्वामी, सचिन सैनी, बबलू सिरोहीवाल, रामनिवास यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया।



