Home SPORTS Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस...

Women’s Asian Champions Trophy 2023 | चक दे इंडिया! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा…

0

Indian Women Hockey Team

रांची. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) के सेमीफाइनल में शनिवार को भारत (India) ने कोरिया (Korea) को 2-0 से हराया। इसी के साथ भारत फाइनल में पहुंचा गया है। भारत के लिए अनुभवी सलीमा टेटे और वैष्णवी विट्ठल ने दो गोल किए।

लीग चरण में अपने पांचों मैच जीतने वाली भारतीय टीम को कोरिया ने कड़ी टक्कर दी। कोरिया के खिलाड़ी हालांकि भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में विफल रहे। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान ने होगा जिसने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन को 2-1 से हराया।

भारत ने कोरिया के खिलाफ मैच के 11वें मिनट में सलीमा के गोल से बढ़त बनाने के बाद अपना दबदबा बनाये रखा। वैष्णवी ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर इस बढ़त को दोगुना किया। टीम ने इसके बाद कोरिया को गोल से दूर रखा। इससे पहले शुरुआती सेमीफाइनल में लुओ टियानटियान ने मैच के 11वें मिनट में चीन को बढ़त दिला दी थी लेकिन जापान ने अच्छी वापसी की। टीम के लिए उरता काना (34वें मिनट) और सुजुकी मियू (44वां मिनट) ने गोल दागे। (एजेंसी इनपुट के साथ)


PC : enavabharat
News Chakra

Exit mobile version