पनियाला पुलिया पर हादसा, महिला की मौत, पुरुष घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। कोटपूतली के पनियाला पुलिया पर चढ़ते समय एक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष घायल हो गया।

पनियाला पुलिया पर हादसा, महिला की मौत, पुरुष घायल

कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल से पुलिस चौकी इंचार्ज भवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 12:00 बजे पनियाला पुलिया पर चढ़ते समय एक छोटी कार के अचानक ओवरटेक के चलते बाइक सवार दंपत्ति का संतुलन बिगड़ गया, जिसमें बाइक पर बैठी महिला अचानक नीचे गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला व घायल पुरुष को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पुरुष की पहचान जगदीश सिंह, जाति राजपूत, निवासी रायपुर पाटन के रूप में हुई है, वहीं मृतक महिला रामबाई घायल जगदीश की पत्नी है। घायल जगदीश सिंह के हाथ पर चोटें आई हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।