न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के सरूण्ड थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निहालपुरा में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने एक युवक को घेर कर उस पर फायरिंग कर दी, इसमें युवक बाल- बाल बच गया। बताया जा रहा है कि दहशत के लिए 3- 4 हवाई फायर भी किए गए। सूचना पर सरूण्ड थाना पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। प्रथम दृष्टया दो परिवारों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस जाब्ता मौजूद है साथ ही घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
- पावटा-प्रागपुरा में कांग्रेस का दबदबा, मीना सैनी बनीं चेयरमैन
- पावटा-प्रागपुरा में पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल की पत्नी ने वार्ड 42 से भाजपा के टिकट पर 105 मतों से दर्ज की जीत
- पावटा में आज होगा चेयरमैन का फैसला, मंजू अग्रवाल और मीना सैनी आमने-सामने, प्रशासन अलर्ट
- कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में कार्रवाई : पीड़ित को 3 लाख रुपये लौटाए
- राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र छेपट ने उठाई पेंशन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मांगें
