Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • नगर पालिका में पसरा सन्नाटा, निविदा फार्म के लिए भटक रहे लोग
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नगर पालिका में पसरा सन्नाटा, निविदा फार्म के लिए भटक रहे लोग

News Chakra March 19, 2021

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नगर पालिका चुनाव के बाद नवगठित नगर पालिका बोर्ड से आमजन को उम्मीद बंधी थी कि आमजन के कार्यों को सुगमता व प्रमुखता से किया जाएगा। लेकिन आज (शुक्रवार) दोपहर तक के हालात बता रहे हैं कि नगरपालिका में चेहरे बदले हैं व्यवस्था नहीं। नगर पालिका दफ्तर में दोपहर 12:00 बजे तक कर्मचारियों के कार्यालयों के ताले लटके हुए हैं वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रकला वर्मा भी सीट से नदारद हैं।

आपको बता दें कि कोटपूतली नगर पालिका ने 13 मार्च से कंप्यूटर ऑपरेटर मय प्रिंटर, सप्लाई कार्य, बागवानी पेड़ पौधे, सप्लाई कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित कर रखी है जिसके लिए निर्धारित शुल्क पालिका कोष में नकद जमा करवाकर निविदा फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। जिसके लिए निविदा फार्म प्राप्त करने के लिए नगर पालिका दफ्तर में आज सुबह से ही आवेदकों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन कर्मचारियों के दफ्तरों के ताले लगे होने के बाद सभी को बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद सैनी ने आवेदकों को अगले दिन फिर आने के लिए कहा है। आपको बता दें कि 22 तारीख 2021 निविदा फार्म लगाने की अंतिम तिथि है और इस बीच शनिवार, रविवार नगर पालिका दफ्तर की छुट्टी रहती है।

आपको बता दें कि नगर पालिका में एक प्रार्थी को अधिशासी अधिकारी द्वारा निविदा फार्म देने से इनकार करने पर प्रार्थी ने इसकी शिकायत डीडीआर कार्यालय जयपुर में की है। आवेदन करता अजय योगी ने बताया कि 13 तारीख से लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन वरिष्ठ लिपिक बाबूलाल वर्मा फॉर्म देने से इंकार कर रहे हैं।

वहीं पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला, पार्षद उमेश आर्य, मुकेश व अन्य ने नगरपालिका की कार्य व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रकला वर्मा वार्ड पार्षदों की अनदेखी कर रही हैं और फोन भी अटेंड नहीं करती हैं।

आरोप – सड़क पर रजिस्टर मंगाकर अधिशासी अधिकारी ने की ‘हाजिरी’

निविदा फार्म के लिए आने वाले आवेदकों ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रकला वर्मा ने आज अपनी ड्यूटी अटेंडेंस लगाने के लिए रजिस्टर भी नगरपालिका से बाहर ही मंगवाया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आज अपने कार्यालय में एक बार भी नहीं आई और नगर पालिका रजिस्टर में उन्होंने बाजार में रजिस्टर मंगवा करके हाजिरी की। वहीं इस बाबत अधिशासी अधिकारी से बात करने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने फोन काट दिया।

समाचार से संबंधित तस्वीरें

नगर पालिका में पसरा सन्नाटा, निविदा फार्म के लिए भटक रहे लोग
नगर पालिका में पसरा सन्नाटा, निविदा फार्म के लिए भटक रहे लोग
नगर पालिका में पसरा सन्नाटा, निविदा फार्म के लिए भटक रहे लोग

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी विभाग दबाए बैठे हैं विद्युत विभाग का 7 करोड़, Kotputli में यह कैसी व्यवस्था !
Next: दिव्यांगजनों के खिले चेहरे, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित मिले सहायक उपकरण

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.