Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • मुंह से लगातार बदबू आना भी लिवर खराबी का संकेत
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

मुंह से लगातार बदबू आना भी लिवर खराबी का संकेत

News Chakra April 20, 2022
लिवर खराबी का संकेत

जयपुर/ कोटपूतली. अगर आपके मुंह से नियमित रूप से बदबू आती है तो यह लिवर रोग के लक्षण हो सकते हैं। लोगों में यह भ्रांति है कि शराब के अधिक सेवन से ही लिवर खराब होता है, लेकिन शराब के साथ साथ अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही, खाने में तेल और मसालों का अधिक प्रयोग एंव फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन लिवर को कमजोर बना सकता है।

आमतौर पर लिवर की बीमारी के अधिकतर मरीज गर्मियों में आते रहे हैं पर अब लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव के कारण सर्दियों में भी इस बीमारी के काफी मरीज आने लगे हैं। लिवर की खराबी को अनदेखा करना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। लिवर में खराबी होने से लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस (इसमें ए, बी, सी, डी व ई शामिल हैं) पीलिया की समस्यायें होती हैं, इन सब से बचने के लिए जरुरी है कि सही समय पर लिवर खराबी के लक्षणों को जानकर लिवर का इलाज कराया जाए।


डॉ. साहिल गुप्ता, लिवर ट्रांसप्लांट विषेषज्ञ निम्स हॉस्पिटल, जयपुर ने बताया कि मुंह से गंदी बदबू आना लिवर की खराबी हो सकती है। दरअसल लिवर खराब होने पर मुंह से अमोनिया ज्यादा रिसने लगता है, जो यह बताता है कि आपका लिवर ठीक नहीं है। लिवर एक एंजाइम पैदा करता है, जिसका नाम बाइल है। यह स्वाद में बहुत खराब लगता है, यदि मुंह में कड़वाहट लगे तो इसका मतलब है कि मुंह तब बाइल पहुंच रहा है।

सिरोसिस की बीमारी का मुख्य कारण शराब –


शराब का सेवन लिवर की सिरोसिस बीमारी के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है, लेकिन ऐसा नहीं कि यह शराब नहीं पीने वालों को नहीं हो सकता है। शोध की मानें तो लिवर की बीमारी के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार शराब है।
लीवर खराबी के मुख्य लक्षण –

  • स्किन का क्षतिग्रस्त होना, चेहरे पर ज्यादा थकान दिखाई देना
  • लिवर की खराबी में कई बार पानी भी नहीं पचता है
  • त्वचा पर सफेद धब्बे पडना, इन्हे लिवर स्पॉट कहा जाता है
  • यूरिन का रंग गहरा पीला होना
  • नाखून पीले दिखना मतलब लिवर का संक्रमण
  • पेट का फूल जाना या टाइट रहना, मतलबल लिवर में सूजन

डॉ. मोनिका गुप्ता, जी. आई. सर्जन माणिपाल हॉस्पिटल जयपुर, ने इसके उपायों के बारे मे चर्चा करते हुये बताया की शुरुवाती दौर में ही बिमारी के लक्षणों को पहचान करके इन्हे दूर किया जा सकता है। लम्बे समय तक लिवर ख़राब होने से बचाने के लिए एक्स्पर्ट द्वारा पित्त की थैली की पथरी , लिवर में वसा व लिवर की अन्य गाँठो का इलाज ज़रूरी है व लिवर सम्बंधित बीमारियों को नज़रंदाज़ न करें । लिवर हमारे पाचन का केंद्र है, अतः लिवर सम्बंधित रोग हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं । लिवर, पित्त की थैली व अग्न्याशय की बीमारियों का विशेषज्ञ द्वारा समय रहते इलाज करवाएँ ।

डॉ. मोनिका गुप्ता, जी. आई. सर्जन माणिपाल हॉस्पिटल

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kotputli : किराए की बात पर की थी युवक की ‘हत्या’, सप्ताह भर में पुलिस ने कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
Next: खाकी को ‘चौधराहट’ पसंद, जनता लगा रही है खुले आरोप !

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.