(kotputli) पंचायत चुनाव 2020ः जानिए, किसे चुना जनता ने अपना सरपंच

kotputli की 38 ग्राम पंचायतों में चुने गए आज सरपंच


न्यूज चक्र @ kotputli. पंचायत चुनाव 2020 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को कोटपूतली पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में सरंपच व पंच पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग व प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ग्राम पंचायतों में छुटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।


Kotputli पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु 257 प्रत्याशी व ग्राम पंचायत वार्ड पंच के 362 वार्डो में कुल 401 प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि 180 वार्ड पंचों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। आपको बता दें कि पंचायत समिति क्षेत्र के तहत कुल 67597 पुरूष व 60196 महिलाओं समेत कुल 1 लाख 27 हजार 793 मतदाताओं में से 99 हजार 326 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोटपूतली में कुल 77.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। Read Also: छात्र राजनीति पर कोरोना का असर, ABVP और NSUI ऑनलाइन चला रहे अभियान


जानिए… कोटपूतली की 38 ग्राम पंचायतों में कौन कहां से जीते…

ग्राम पंचायतविजेता उम्मीदवारकुल वोटजीत का अंतर
1.अमाईलीलाराम693163
2.जगदीशपुरामेवा देवी53051
3.मोहनपुरागिलको देवी898331
4बामनवासपूजा देवी95231
5चिमनपुरामानसिंह धानका145174
6बसईकविता देवी840306
7मोलाहेड़ाराजू देवी81089
8गोनेड़ादेवेन्द्र1158152
9चुरीअर्जुनलाल605161
10देवतारामनरेन्द्र शर्मा1192218
11सुंदरपुराअनोफदेवी996406
12खेड़की मुक्कड़मौसम देवी1169419
13बनारबिमला देवी114240
14चतुर्भजमुकेश देवी58386
15शुक्लावाससचिन यादव804375
16जयसिंहपुरादेवकरन61013
17निहालपुरारीना वर्मा877414
18रायकरणपुराराजबाला95419
19कांसलीविष्णुकुमार शर्मा36817
20कल्याणपुरा कलांमीरा देवी1057115
21खेड़की वीरभानबिन्टू देवी55250
22बखरानामूलचंद1301504
23बनेठीकमलेश कंवर2107491
24भालोजीबिमला1253175
25गोपालपुराजयसिंह रावत836368
26गोरधनपुराघोली देवी18581239
27जगदीशपुरामेवा देवी53051
28कंवरपुराजगदीश प्रसाद631190
29केशवाना राजपूतअनीता देवी2120390
30खड़बमालाराम गुर्जर80663
31कल्याणपुरा खुर्दबादामी देवी638182
32नांगल पण्डितपुराविक्रम989387
33नारेहड़ारंजू25701888
34पनियालालक्ष्मण रावत1033155
35पवाना अहीरपूरणमल658312
36रामसिंहपुराविपिन कुमार1155677
37सांगटेड़ासोनु चाौधरी1168471
38कुजोतामीरा देवी967233

Read Also: पढ़िए, जीवन आनन्द के लिए Bllogvani. click here.

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।