कोटपूतली में विद्यालय विकास हेतु सौंपे 91 हजार, परशुराम जयंती पर सामाजिक सहभागिता की मिसाल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम सरूण्ड की ढ़ाणी गूंदका वाली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई। परशुराम स्वयंसेवी संगठन द्वारा जनसहयोग से एकत्रित 91 हजार रुपए की राशि विद्यालय के विकास हेतु भेंट की गई, जो शिक्षा क्षेत्र में जनभागीदारी की मिसाल बन गई है।

कोटपूतली में विद्यालय विकास हेतु सौंपे 91 हजार, परशुराम जयंती पर सामाजिक सहभागिता की मिसाल

इस अवसर पर आयोजित समारोह में संगठन के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण शर्मा, गोपाल शरण गौतम, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश ढोडू, सीताराम मुदगल, प्रवीण शर्मा व सोनू शर्मा ने यह राशि विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा को सौंपते हुए शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार निर्माण की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम संयोजक भास्कर शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली संपत्ति है और यदि हम बच्चों को बेहतर वातावरण देंगे तो वे सशक्त भारत की नींव बनेंगे। यह पहल भले ही छोटी हो, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक होंगे।

कोटपूतली में विद्यालय विकास हेतु सौंपे 91 हजार, परशुराम जयंती पर सामाजिक सहभागिता की मिसाल

प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि इस प्रकार की जनसहयोग की भावना ही समाज में वास्तविक परिवर्तन का आधार बनती है।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी, ग्रामीणजन व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह, सहभागिता और सामाजिक एकता की भावनाएं स्पष्ट रूप से झलकती रहीं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।