एडीजी बिनीता ठाकुर ने कोटपूतली में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

पहलगाम हमले के बाद राजस्थान सरकार की सुरक्षा समीक्षा, रेंज प्रभारी कर रहे जिलों का दौरा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान पुलिस की एडीजी (हाउसिंग) बिनीता ठाकुर ने शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले का दौरा किया। इस दौरान जिला एसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। 

एडीजी बिनीता ठाकुर ने कोटपूतली में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

एडीजी ठाकुर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 

एडीजी बिनीता ठाकुर ने कोटपूतली में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

एसपी राजन दुष्यंत ने बैठक में बताया कि जिले में फिलहाल कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निवासरत नहीं है। इस मौके पर एएसपी वैभव शर्मा, डीएसपी राजेंद्र बुरडक और एसएचओ राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।