किसकी ‘लक्ष्मी’ संभालेगी कोटपूतली की प्रधानी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली पंचायत समिति प्रधान पद के लिए ‘लक्ष्मी’ की तलाश है। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के साथ- साथ निर्दलीय भी अपने अपने बूते के अनुसार समर्थक वोटों के जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। शहर में चर्चा है कि दोनों ही पार्टियां इस बार जातिगत बराबरी के उम्मीदवार पर दाव लगा सकती हैं, साथ ही आरएलपी की इसमें क्या भूमिका होगी यह अभी कौतूहल का विषय बना हुआ है।

दूसरी और कोटपूतली प्रशासन ने आज कोटपूतली पंचायत समिति परिसर में सोमवार को होने वाले प्रधान पद के निर्वाचन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की है। निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने विकास अधिकारी शशिबाला वर्मा, डीवाईएसपी दिनेश यादव व थानाधिकारी दिलीप सिंह के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पंचायत समिति परिसर के बाहर बैरिकेटिंग लगाए जाने संबंधी तैयारिया करवाई गई हैं।

किसकी 'लक्ष्मी' संभालेगी कोटपूतली की प्रधानी

सुबह 11:00 बजे तक नामांकन दाखिल, नाम वापसी 1 बजे तक

प्रधान पद के लिए अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र सोमवार को सुबह 11:00 बजे तक लिए जाएंगे इसके बाद दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थियों के नाम वापसी का समय निर्धारित है। चुनाव प्रतीकों का आवंटन इसके तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान का समय शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित है, इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। अगले दिन यानी 7 सितंबर को उप प्रधान का निर्वाचन होगा।

किसकी 'लक्ष्मी' संभालेगी कोटपूतली की प्रधानी

शहर में प्रधान पद के चर्चित नाम

कोटपूतली प्रधान पद के लिए निर्वाचन सोमवार को होना है लेकिन इससे पहले आज दिनभर शहर में प्रधानी पद के उम्मीदवारों के नाम चर्चा में रहे। हालांकि पार्टियों ने अभी किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह हैं चर्चित नाम।
कोटपूतली पंचायत समिति वार्ड 12 से भाजपा की उम्मीदवार रही मीनाक्षी घोघड़,
वार्ड 27 से भाजपा के उम्मीदवार रही सुमन देवी
वार्ड 3 से कांग्रेस उम्मीदवार रही नेहा

पार्टी अनुसार यह है वर्तमान स्थिति

भाजपा 9, कांग्रेस 8, आरएलपी 3, निर्दलीय 7

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।