Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • भांकरी रोड़ पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • Kotputli
  • Rajasthan News

भांकरी रोड़ पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

News Chakra January 26, 2021
  • परिवारजनों ने लगाए ससुराल पक्ष पर आरोप, कहा धमकियां मिल रही थी
  • मृतक का शादी के बाद से ही चल रहा था ससुराल पक्ष से विवाद

न्यूज चक्र, कोटपूतली। पावटा के भांकरी रोड़ पर ठेके के समीप एक युवक का लटका हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंचे कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वां, डीवाईएसपी दिनेश यादव व प्रागपुरा थाना प्रभारी शिव शंकर ने मौका मुआयना कर घटनास्थल पर जयपुर से फोरेन्सिक टीम बुलाई है। परिवारजनों ने मृतक युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 2013 में विवाह के बाद से मृतक युवक का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इस बाबत दो दिन पहले ही मृतक प्रागपुरा थाने में दहेज का सामान भी जमा करवाकर गया था।

जैसा मृतक के चाचा ने मीडिया को बताया…विडियो पर क्लिक करें।

इधर प्रागपुरा थानाधिकारी शिव शंकर ने बताया है कि मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, साथ ही फोरेसिंक जांच भी करवाई गई है। परिजनों से घटना के बाबत रिर्पोट ली जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

सुनिए, थानाधिकारी प्रागपुरा ने घटना के बारे में क्या जानकारी दी है। …विडियो पर क्लिक करें।


बीडीएम अस्पताल में लगी भीड़

मृतक युवक की पहचान भाबरू निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई है, इसकी जानकारी मिलते ही कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल, जहां मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, भारी संख्या में ग्रामवासी व परिजन इक्ठ्ठा हो गए। परिजनों ने कोटपूतली डीवाईएसपी दिनेश यादव से निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। जिस पर डीवाईएसपी दिनेश यादव ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि अगले तीन दिन में पोस्टमार्टम रिर्पोट आते ही हत्या या आत्महत्या, घटना का पर्दापाश कर दिया जाएगा। अगर हत्या हुई तो दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पावटा के भांकरी रोड़ पर आज सुबह पेड़ से लटका एक शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गणतंत्र दिवस समारोह में मशगूल पुलिस प्रशासन को आनन-फानन में मौके पर दोड़ लगानी पड़ी। कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा ने बताया है कि युवक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। युवक की शिनाख्त भाबरू निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई हैं।

  • पावटा से एलएन कुमावत व कोटपूतली से सीताराम गुप्ता की रिर्पोट
Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पेड़ से लटका मिला युवक, हत्या की आशंका
Next: देर रात सड़क हादसे ने ले ली 8 श्रद्धालुओं की जान

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1138591300-17713407037306706882036104587063.jpg
  • Top news

पावटा में स्वर्णकारों के लाखों के आभूषण लेकर कारीगर फरार, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image1329251697-17713405557212381110191053016043.jpg
  • Top news

पावटा के बड़नगर में 33वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनामृत गंगा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image1682165476-17713402039194221444937829832593.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम रामसिंहपुरा में हरिहर उदासीन आश्रम में शिव महापुराण कथा का समापन

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image-893450484-17713396127651750188261263691192.jpg
  • Top news

राजस्थान – एसओजी की देशव्यापी कार्रवाई: 6 राज्यों में एक साथ दबिश, 5 ईनामी डमी परीक्षार्थी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.