न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली द्वारा विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डिम्पल जांगिड़ की अध्यक्षता में बेंच का गठन किया गया, जिसमें अधिवक्ता रणजीत कुमार मीणा सदस्य रहे।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहरोड़, बानसूर और विराटनगर तालुकों में भी विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। इस प्री-लिटिगेशन लोक अदालत में एसबीआई एवं आईडीबीआई बैंकों के कुल 1101 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 25 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।
लोक अदालत के दौरान कुल 66 लाख 43 हजार 500 रुपये का अवॉर्ड पारित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से ऐसे आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।